फूलों की होली खेल युवाओं ने मचाया धमाल
मुजफ्फरनगर : समर्पित युवा संगठन के पारिवारिक होली मिलन समारोह में गीत संगीत, कपल डांस की रंगारंग प्र
मुजफ्फरनगर : समर्पित युवा संगठन के पारिवारिक होली मिलन समारोह में गीत संगीत, कपल डांस की रंगारंग प्रस्तुति ने कार्यक्रम में समां बांध दिया। फूलों की होली खेल युवाओं ने धमाल मचाया।
गांधी कालोनी बारातघर में आयोजित कार्यक्रम में समर्पित युवा संगठन ने पारिवारिक होली मिलन कार्यक्रम धूमधाम से मनाया। विभिन्न गीत संगीत, रंगारंग प्रस्तुतियां, कपल डांस, गेम, देशभक्ति के कार्यक्रम आयोजित हुए। मुख्य अतिथि एसडीएम बुढ़ाना जेपी गुप्ता ने परदेशियां से अंखियां मिलाना. गीत सुनाकर खूब तालियां बटोरीं। मुकुल दुआ व दीपा दुआ ने वादा कर ले साजना. गीत सुनाकर समां बांध दिया। दीपक सक्सेना, अश्वनी शर्मा, अमित पटपटिया ने सुंदर गीतों की प्रस्तुति दीं। डा. अलका अरोरा ने सत्यम शिवम सुंदरम पर नृत्य प्रस्तुत किया। बच्चों ने ग्रुप डांस, ग्रुप गेम में धमाल मचाया। इसके बाद फूलों की होली खेली गई। कार्यक्रम में समर्पित युवाओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। समाजसेवी सत्यप्रकाश रेशू, आशीष अरोरा, मोहित, हर्ष, वरुण, साहिल, , राजेश छाबड़ा, संजीव अरोरा, मनीष, हिमांशु शर्मा, गुलशन, अजय अनेजा, अश्वनी शर्मा, दीपक सक्सेना आदि का सहयोग रहा। संचालन अखिल तागड़ा व अनिल वाधवा ने किया।
होली के गीतों पर थिरकी महिलाएं
मुजफ्फरनगर : महिला सभा (लेडीज क्लब) ने ने मेहता क्लब नई मंडी में होली मिलन समारोह हर्षोल्लास से मनाया। क्लब की महिलाओं ने कार्यक्रम में बढ़चढ़कर प्रतिभाग किया। होली के गीतों पर महिलाओं ने जमकर नृत्य किया। एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। सोनिया लूथरा, मीनाक्षी कुमार, माधवी, सरिता, रीना, चारू, नीतू, रमा, शालू, मोनिका, रिचा, रेनू, नीरू, कनिका, रितू आदि का सहयोग रहा।