विक्की हत्याकांड : पुलिस पकड़ से दूर नामजद
मुजफ्फरनगर : विक्की त्यागी की हत्या को दस दिन बीतने पर भी नामजद अभी पुलिस पकड़ से दूर हैं। 16 फरवर
By Edited By: Published: Sat, 28 Feb 2015 12:14 AM (IST)Updated: Sat, 28 Feb 2015 12:14 AM (IST)
मुजफ्फरनगर : विक्की त्यागी की हत्या को दस दिन बीतने पर भी नामजद अभी पुलिस पकड़ से दूर हैं।
16 फरवरी को विक्की त्यागी की कोर्ट रूम में हत्या कर दी गई थी। हत्यारोपी सागर ने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया था। विक्की की मां सुप्रभा ने सीओ अनुज पहलवान, उप निरीक्षक सचिन मलिक, सिपाही विकास, सागर मलिक, रंजनवीर व उसके परिवार के छह अन्य लोगों को नामजद किया था। पुलिस रंजनवीर पक्ष के ब्रजवीर को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। रंजनवीर समेत बाकी सभी नामजद अभी फरार है। हत्याकांड की जांच कर रहे एसओ सिविल लाइन चंद्र किरण यादव ने बताया कि नामजदों की तलाश में दबिशें जारी हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें