आयकर की छापेमारी में 3.25 करोड़ बरामद
मुजफ्फरनगर :आयकर विभाग की छापेमारी में भारतीय कलेक्शन व नेहा साड़ीज समेत 10 फर्मो से सवा तीन करोड़ की
मुजफ्फरनगर :आयकर विभाग की छापेमारी में भारतीय कलेक्शन व नेहा साड़ीज समेत 10 फर्मो से सवा तीन करोड़ की अघोषित नगदी बरामद हुई है। फर्म मालिकों ने विभाग के समक्ष अघोषित नगदी स्वीकार की है। इनकम टैक्स अदा करने के लिए फर्म मालिकों ने आयकर विभाग को एडवांस चेक दिये हैं। शुक्रवार की हुई छापेमारी शनिवार की सुबह तक जारी रही।
आयकर कमिश्नर डा. श्वेताभ सुमन के निर्देशन में सहारनपुर व मुजफ्फरनगर के आयकर अफसरों ने भारतीय कलेक्शन, नेहा साड़ीज, नेहा हैंडलूम, गोयल गारमेंट समेत 10 प्रतिष्ठानों पर एक साथ छापा मारा था। शुक्रवार को सदर बाजार में छापेमारी के दौरान व्यापारियों ने छापेमारी का विरोध भी किया था। विरोध के बाद कुछ व्यापारी प्रतिष्ठान बंद कर फरार हो गए थे।
शनिवार सुबह तक चली छापेमारी में आयकर विभाग ने 10 फर्मो के खरीद बिक्री के रिकार्ड को अपने कब्जे में ले लिया। आयकर कमिश्नर डा. श्वेताभ सुमन ने बताया कि सुबह तक हुई जांच पड़ताल में 10 फर्मो को मिला कर 3.25 करोड़ अघोषित संपत्ति मिली है।
फर्म मालिकों ने स्वीकार किया और टैक्स के लिए चेक दे दिए हैं। इसके अलावा कारोबार से संबंधित कागजात सीज किए गए हैं जिनका अध्ययन कर आंकड़े निकाले जाएंगे। कमिश्नर डा. श्वेताभ सुमन ने बताया कि शहर की कई अन्य फर्म भी आयकर के निशाने पर हैं।
छापेमारी का विरोध
उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने आयकर विभाग की छापेमारी का विरोध करते हुए कहा कि राजस्व संग्रह के लिए छापेमारी बंद की जाए। जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक अशोक कंसल ने कहा कि दंगे के बाद कारोबार की स्थिति पहले जैसे नहीं हैं।