महिलाओं ने चेयरमैन पर लगाये आरोप
मुजफ्फरनगर : अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा महिला विंग की जिलाध्यक्ष सरिता गौड़ के नेतृत्व में महिला
By Edited By: Published: Mon, 27 Oct 2014 11:34 PM (IST)Updated: Mon, 27 Oct 2014 11:34 PM (IST)
मुजफ्फरनगर : अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा महिला विंग की जिलाध्यक्ष सरिता गौड़ के नेतृत्व में महिलाओं ने अहिल्याबाई चौक पर प्रदर्शन करते हुए नगर पालिका चेयरमैन पंकज अग्रवाल का पुतला फूंका। उन्होंने चेयरमैन पर हठधर्मिता, अहंकारी, जनता की शिकायत न सुनने, नपा नियमों की अवहेलना, नालियों की नाममात्र मरम्मत कराने के आरोप लगाते हुए इस्तीफे की मांग की। केपी शर्मा, आशीष भटनागर, अनिता शर्मा, महेन्द्री कविता,. सावित्री, सीमा, मुनेश, सुशीला, सोनी शर्मा, सुमित्रा शर्मा, लाडो, फूलमती, शिवानी आदि उपस्थित रहीं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें