खालापार में फायरिंग पथराव, तीन महिलाओं सहित छह घायल
मुजफ्फरनगर : खालापार इलाके में बच्चों के विवाद के चलते बड़ों में जमकर धारदार हथियार चले और फायरिंग हु
मुजफ्फरनगर : खालापार इलाके में बच्चों के विवाद के चलते बड़ों में जमकर धारदार हथियार चले और फायरिंग हुई। मारपीट में तीन महिलाओं सहित लगभग आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। फायरिंग और पथराव के चलते इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
बुधवार दोपहर में शहर कोतवाली थानांतर्गत खालापार इलाके में अशरफ और नौशाद पक्ष के बच्चों के बीच कुछ विवाद हो गया। मामला बड़ों तक पहुंची तो बड़ों में भी कहासुनी हो गई। शाम को तो मामला शांत हो गया, लेकिन रात में एक बार फिर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों ने धारदार हथियारों से एक दूसरे पर हमला किया। पथराव और कई राउंड फायरिंग भी हुई। पथराव और गोलीबारी में तीन महिलाओं सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए। झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घायलों में एक पक्ष से नोमाना, शहनाज पत्नी अशरफ दूसरे पक्ष से वसीमा पत्नी नौशाद, आमना पत्नी नसीम और खुद नसीम घायल हुए हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि कई राहगीरों को भी चोटें आई हैं। वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने मामले की जांच कर रही है।