रिजवान हत्याकांड : तीन मुखबिरों को जेल
By Edited By: Published: Sun, 14 Sep 2014 12:31 AM (IST)Updated: Sun, 14 Sep 2014 12:31 AM (IST)
बुढाना : छह महीने पहले हुई रिजवान की हत्या में रेकी में साथ देने के आरोप में पुलिस ने तीन को जेल भेज दिया। अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। 27 फरवरी को लुहसाना रोड पर रिजवान की गोली मारकर हत्या कर दी थी। परिजनों ने नौ लोगों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कोतवाल धनंजय मिश्र ने बताया कि रईस ने ही सुपारी देकर रिजवान की हत्या कराई थी। रईस ने जेल से ही बुढाना में कुछ लोगों को पैसा देकर रिजवान की रेकी के लिए तैयार किया। कस्बे के फुरकान पुत्र जहीर, जाबिर पुत्र जहीर, तालिम पुत्र अलीजान व तीन अन्य ने पैसे लेकर सूचनाएं देनी शुरू कर दी थी। ये लोग रिजवान की पल-पल की सूचनाएं सुपारी किलर तक पंहुचा रहे थे। हत्या के बाद इन्होंने मोबाइल बंद कर दिये। उन्होंने बताया कि तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें