गुप्तांग काटकर मजदूर की हत्या
खतौली (मुजफ्फरगनर) : रतनपुरी क्षेत्र के गांव धनश्यामपुरा में मजदूर की मौत को लेकर पुलिस और परिजन उलझ रहे हैं। परिजनों ने मजदूर को पीटकर व गुप्तांग काटकर हत्या होने की आशंका जताई है, जबकि पुलिस इसे दुर्घटना बता रही है। पुलिस ने गांव के कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
गांव धनश्यामपुरा निवासी मुनेश (40) पुत्र चतरू मजदूरी करता था। उसके हिस्से में गांव ढाई बीघा खेती की भूमि थी। करीब पांच माह पूर्व वह पत्नी व बच्चों के साथ नरेला (दिल्ली) अपने भाई ओमप्रकाश के पास चला गया था। गत 20 अप्रैल को वह दौराला से अपने भाई ओमपाल की बाइक लेकर गांव आया था। यहां उसे गेहूं की कटाई करानी थी। शाम को गांव से चला गया। 21 अप्रैल की सुबह मुनेश रामपुर मार्ग पर खेत में घायल अवस्था में पड़ा में मिला। उसे गांव बड़सू के एक चिकित्सक के पहुंचाया गया। चिकित्सक ने गंभीर हालत के चलते उसे मेरठ रेफर कर दिया। बुधवार की सुबह उसकी मौत हो गई। ग्रामीण व परिवार वालों ने बताया कि मुनेश रविवार को 12 बजे आया था और 6.30 बजे चल गया था। गांव का एक व्यक्ति भी उसके साथ था। सुबह उक्त व्यक्ति ने उसका मोबाइल लाकर दिया, पर उसकी कोई जानकारी नहीं दी। सुबह खेत पर गए किसानों से उसके घायल होने की सूचना मिली। मुनेश के गुप्तांग व शरीर पर चोट के निशान थे। उन्होंने उसकी हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने गांव के दो लोगों के हिरासत में लेकर पूछताछ की। देर शाम तक पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
इंस्पेक्टर रतनपुरी देवेंद्र सिंह ने बताया कि मुनेश ने 21 अप्रैल की रात मित्रों के साथ जमकर शराब पी और वापस आते समय उनकी बाइक ट्रक से टकरा गई, जिसमें वह घायल हो गया। मामले की जांच की जा रही है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस की रवैया रहा सुस्त
थाना रतनपुरी पुलिस को मामले की मंगलवार को जानकारी मिल गई थी। पुलिस इस संबंध में जानकारी लेने पर टाल मटौल करती रही। बुधवार की दोपहर सुबह तक भी पुलिस उसकी मौत को नकारती रही। पुलिस सुस्ती से लोगों में खासा आक्रोश था।