ईश्वर प्राप्ति के लिए मिला है मानव जन्म : शास्त्री
मोरना : तीर्थनगरी शुक्रताल के हनमुद् धाम में श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव के दूसरे दिन कथाव्यास कृष्ण कुमार शास्त्री ने कहा कि मनुष्य जन्म ईश्वर प्राप्ति के लिए मिला है, इसे भोगों में व्यर्थ गंवाना अपराध है।
उन्होंने कहा कि ईश्वर सदा हमारे साथ है। इसलिए हमें ईश्वर प्राप्ति के लिए पुरुषार्थ करना चाहिए। सदाचारी जीवन मानव की सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। पीठाधीश्वर स्वामी केशवानंद महाराज ने कहा कि भागवत का ज्ञान सर्वोत्तम ज्ञान है जो मानव जाति के लिए सर्वथा कल्याणकारी है। श्रद्धालुओं ने बैंड बाजों के बीच नाचते गाते हुए नगरी में शोभायात्रा भी निकाली। गंगा पूजन के बाद शुकदेव पीठ पर प्राचीन अक्षय वट वक्ष की परिक्रमा कर पूजन किया। महाराष्ट्र नागपुर के भवानी शंकर राठी, घनश्याम दास, सुरेश कुमार, अशोक राठी, संतोष, अनिल राठी आदि मौजूद रहे। शुकदेव आश्रम के डोंगरे भागवत भवन में वृंदावन के कथाव्यास स्वामी श्रवणानंद जी महाराज ने अमृत ज्ञान की वर्षा की।