चोटी कटने की अफवाहों पर विराम नहीं
मुरादाबाद : चोटी कटने की अफवाह लगातार शहर में फैलने लगी है। गुरुवार सुबह नागफनी थाना
मुरादाबाद :
चोटी कटने की अफवाह लगातार शहर में फैलने लगी है। गुरुवार सुबह नागफनी थानाक्षेत्र में चोटी कटने की अफवाह उड़ी। लोगों ने जानकारी की तो कोई साक्ष्य सामने नहीं आया। भोजपुर थानाक्षेत्र के हसनगढ़ी निवासी छात्रा नेहा ने बताया कि वह खेतों से लौट कर आई थी। दरवाजे पर ठेले वाला खड़ा था। उससे सामान लेकर वह रुपये देने पहुंची। जब वापस आकर सिर पर हाथ फेरा तो उसके बाल टूटे थे। उसके बाद नेहा अचेत हो गई। उसे परिवार वालों ने स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मूंढापांडे के घौंडा निवासी चंद्रपाल की बेटी खुशबू ने भी चोटी कटने का दावा किया। वह अपनी ससुराल अनूपशहर से भाइयों को राखी बांधने आई थी। खुशबू ने बताया कि रात वह लघुशंका के लिए उठी थी। वापस आई तो उसकी चोटी कटी थी। इसके बाद से वह डरी सहमी है।
चोटी कटने से महिला अचेत
संवाद सहयोगी, पाकबड़ा : कस्बे के मुहल्ला पुराना थाना के पीछे अली अहमद इलेक्ट्रीशियन बुद्धवार रात बारह बजे पत्नी रिहाना व बच्चों के साथ बरामदे में थीं। अली अहमद की माने तो रात में रिहाना को एहसास हुआ कि कोई चोटी खींच रहा है। पत्नी ने बताया कि पीछे से किसी ने चोटी पकड़ ली। बाल जमीन पर गिर गए। रिहाना बेहोश हो गयी। वहीं मझोला थानाक्षेत्र के डिडौरा गांव में समीना ने रात पौने नौ बजे चोटी कटने का दावा किया। उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।