ाधिकारिक यात्रा में सदस्यों ने लगाया पंजाबी तड़का
जागरण संवाददाता मुरादाबाद : लेडीज क्लब में लायनेस क्लब सम्राट की आधिकारिक यात्रा में सदस्य पंजाबी थी
जागरण संवाददाता मुरादाबाद : लेडीज क्लब में लायनेस क्लब सम्राट की आधिकारिक यात्रा में सदस्य पंजाबी थीम के अनुसार सजकर पहुंची। डीसीपी वीना अरोरा का माला पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पदाधिकारियों ने भगवान गणेश की प्रतिमा के दीप प्रज्ज्वलन कर किया। रितु अग्रवाल ने ये कौन आया, रोशन हो गई महफिल स्वागत गीत गाया। वहीं, सलोनी भारद्वाज ने गीत मेरे रूह का प¨रदा फड़फड़ाए गाकर समां बांध दिया। निधि, रितिभा ने हंसता हुआ नूरानी चेहरा पर नृत्य किया। डीसीपी वीना अरोरा ने बिलीव इन फ्रेंडशिप पर विचार व्यक्त करते हुए मिलजुल कर समाज सेवा करने के लिए प्रोत्साहित किया। अध्यक्ष शालिनी भारद्वाज ने कैबिनेट ऑफीसर को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। साथ ही सभी सदस्यों को समाज और राष्ट्र की उन्नति में योगदान देने के लिए संकल्प दिलाया।
जरूरतमंद को दी सिलाई मशीन
सदस्यों ने सेल्फ इंप्लोयमेंटर प्रोजेक्ट के अंतर्गत एक महिला को सिलाई मशीन प्रदान की। साथ ही साक्षरता मिशन प्रोजेक्ट के तहत एक बच्चे की फीस दी गई।
सदस्यों ने रखा दो मिनट का मौन
कार्यक्रम शुभारंभ से पहले सदस्यों ने नश्लभेद के चलते अमेरिका में हुई भारतीय इंजीनियर की हत्या के विरोध और आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।
पंजाब के गांव का सजीव चित्रण
सदस्यों ने पंजाबी संस्कृति से रूबरू कराने के लिए मंच को गांव के लुक में सजाया था। वहां पर घरेलू सामान जैसे, चिमड़ा, चूल्हा, चक्की, देशी घी की मटकी, मथनी, उपले, लकड़ी, चारपाई, झालर के पंखे आदि को शामिल किया था। सभी सदस्य सामान के अनुरूप कार्य करती हुई दिखाई दीं। इसके बाद जब संगीत की धुन बजी तो सभी सदस्य एकत्र होकर आओ नी हरजीते, आओ नी जगजीते गीत पर गिद्धा करने लगीं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. लता चंद्रा ने किया। इस दौरान रीजन चेयरपर्सन कुसुम खन्ना, सरोज गुप्ता, अलका गुप्ता, शिखा गुप्ता, उर्मिल नरूला आदि मौजूद रहीं।