परोपकार करना ही जीवन
सेवा और संस्कार को की गई भाविप की स्थापना : गुप्ता
जागरण संवाददाता, कांठ : भारत विकास परिषद के अध्यक्ष संजीव कुमार गुप्ता ने कहा है कि परोपकार करना ही जीवन है। वह स्वामी विवेकानन्द जी के 150 वें जन्म शताब्दी दिवस एवं भारत विकास परिषद के स्वर्ण जयंती वर्ष के मौके पर फकीरगंज में आयोजित परिषद की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि सेवा और संस्कार दो मुख्य उद्देश्यों को लेकर 10 जुलाई 1963 को भारत विकास परिषद की स्थापना की गयी थी। आज पूरे भारत में परिषद की हजारों शाखाएं नगरों व शहरों में चल रही हैं। इन शाखाओं के माध्यम से गरीब व बेसहारा लोगों की मदद की जा रही है। मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर गुरुवन्दन छात्र अभिनन्दन के अन्तर्गत सम्मानित किया जा रहा है। विभिन्न शिविर लगाकर मरीजों का नि:शुल्क उपचार किया जा रहा है।
बैठक में मुकेश माहेश्वरी, धर्म कुमार जैन, सुदेश विश्नोई, विक्रम सिंह यादव, मनोज गुप्ता, प्रमोद विश्नोई, अशोक कुमार विश्नोई, महेश चन्द्र गुप्ता, सोमवीर सिंह आदि ने विचार व्यक्त किये। अध्यक्षता धर्म कुमार जैन ने एवं संचालन विक्रम सिंह यादव ने किया।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर