पीटीसी पर बारिश और कांठ रोड रहा सूखा
जागरण संवाददाता, मुरादाबाद : मौसम में बदलाव बुधवार को बना रहा। सुबह-सुबह बदली छाई रही। सूरज चढ़ने
जागरण संवाददाता, मुरादाबाद :
मौसम में बदलाव बुधवार को बना रहा। सुबह-सुबह बदली छाई रही। सूरज चढ़ने के बाद तेज धूप निकली तो चुभन बढ़ गई। दोपहर बाद फिर बादल छा गई। शाम को चार बजे उपरांत को हवाएं चलीं। शहर में कई स्थानों पर बारिश हुई, कहीं बूंदाबांदी तो कहीं ,जलभराव के हालात हो गये। मौसम में बदलाव का नजारा इस कदम था कि पुलिस प्रशिक्षण स्कूल पर तेज बारिश थी। योग के लिए तैयार मैदान पर पानी भर गया। थोड़ी दूर कांठ रोड पर बारिश नहीं बरसी। हालांकि मधुबनी तक बूंदाबांदी हुई। आगे बादल नहीं बढे़। बादल घुमड़ते रहे और तेज हवाएं चलती रही। इससे उमस भरी गर्मी से शाम को राहत मिली।
बुधवार को सुबह से ही उमस का आलम यह था कि चढ़ते सूरज के सामने टिकना तक मुश्किल हो रहा था। बादलों के बीच तीखी धूप और उसम ने पसीने छुड़ा दिए। सुबह पश्चिमी विक्षोभ की हवाएं चलीं और दोपहर बाद पछुआ हवाएं चलने लगीं। दोनों के टकराने से बूंदाबांदी होने शुरू हो गई, जहां हवा का दबाव ज्यादा बना, वहां बारिश हुई। शहर में कहीं-कहीं छिटपुट बारिश हुई, बावजूद इसके उमस में कमी नहीं रही। सुबह की आद्रता 78 फीसद रही। शाम को तेज हवा के साथ कहीं-कहीं बारिश हुई तो गर्मी से तिलमिला रहे लोगों ने राहत महसूस की लेकिन उमस बरकरार बनी रही। शाम को भी आद्रता 74 फीसद थी। अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 24.6 दर्ज हुआ। रात के तापमान के यथावत बने रहने से सुबह की शुरुआत उमस से ही हो रही है। दिन भर धूप और बादलों की लुका-छिपी का खेल जारी रहा। मौसम विज्ञान केंद्र प्रभारी निसार अहमद अंसारी की मानें तो गुरुवार को बादलों के छाये रहने की उम्मीद है। संभव है कि कहीं हवा का दबाव बना तो बूंदाबांदी हो सकती है।