Move to Jagran APP

राम भक्त परशुराम की जयंती पर झूमे विप्र

मुरादाबाद: भगवान विष्णु के अवतार भगवान परशुराम की भव्य शोभा नगर के बाजीगरान मुहल्ले से ढोल-बाजों क

By JagranEdited By: Published: Sat, 29 Apr 2017 02:13 AM (IST)Updated: Sat, 29 Apr 2017 02:13 AM (IST)
राम भक्त परशुराम की जयंती पर झूमे विप्र
राम भक्त परशुराम की जयंती पर झूमे विप्र

मुरादाबाद:

loksabha election banner

भगवान विष्णु के अवतार भगवान परशुराम की भव्य शोभा नगर के बाजीगरान मुहल्ले से ढोल-बाजों के साथ शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। परशुराम भक्तों के साथ विभिन्न स्थानों से गुजरते कंपनीबाग में शोभायात्रा का समापन हुआ। भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम शर्मा, केसीएम एजुकेशन सोसाइटी के निदेशक केके मिश्र ने नारियल फोड़कर यात्रा का शुभारंभ किया। बाजीगरान से अमरोहा गेट, चौमुखापुल, बाजारगंज होते हुए कंपनीबाग पहुंची। शोभायात्रा में मनमोहक झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। झांकियों में राधाकृष्ण, मां भद्रकाली,भगवान गणेश की झांकी शामिल थी। सबसे प्रमुख झांकी भगवान परशुराम हाथ में फरसा लिए रथ पर विराजमान थे। उनके सुशोभित और उज्जवल तेज को देखकर भक्त मनमोहित होने के साथ पुष्पवर्षा कर भगवान को नमन कर रहे थे। शोभायात्रा में जय श्रीराम के नारों के साथ ही गीत-संगीत में भक्त शोभायात्रा का आनंद ले रहे थे। इस दौरान कई स्थानों में शोभायात्रा में शामिल लोगों को फूल-माला पहनाकर स्वागत किया गया। यात्रा का बर्तन बाजार में विहिप एंव अन्य अनुषांगिक संगठनों ने स्वागत किया। इनमें विहिप के महानगर कार्यध्यक्ष सुबोध सिंघल, प्रांत मंत्री मनोज व्यास, नीरज सिंघल, श्याम कृष्ण रस्तोगी, रोहन सक्सेना, संजय ठाकुर, सार्थक गुप्ता शामिल रहे। शोभायात्रा में अखिल भारतीय ब्राह्माण महासभा से जुड़े डॉ.प्रदीप शर्मा, एसएन दीक्षित, संजय स्वामी, अनिल शर्मा, राजेन्द्र मोहन शर्मा, गगन शर्मा, निशांत शर्मा, विवेक शर्मा के साथ अन्य शामिल रहे।

......................

हरे कृष्णा न्यास समिति ने किया स्वागत

परशुराम शोभायात्रा का हरेकृष्णा न्यास समिति के पदाधिकारियों ने शीतलपेय के साथ ही जलपान का वितरण किया। इस दौरान ज्ञानेन्द्र देव शर्मा, राजेश खंडेलवाल, सुरेश गुप्ता, राम रतन शर्मा के साथ अन्य लोग मौजूद रहे।

......................

भक्तों को खिलाया सौंफ-मिश्री

जनता सेवक समाज ने परशुराम शोभायात्रा में शामिल लोगों को पान दरीबा के पा गोला,मिश्री के साथ सौंफ खिलाई। इस दौरान अजीजुल हसन, पादरी पॉल सारस्वत, सुभाष गुप्ता, अतुल जौहरी, मनोरमा गुप्ता, विनय शर्मा के साथ अन्य लोग मौजूद रहे।

.......................

ग‌र्ल्स कॉलेज में मनाई गई जयंती

राजकला पीडीए ग‌र्ल्स इंटर कॉलेज में परशुराम जयंती मनाई गई। प्रधानाचार्य लीनम पवार ने छात्रों को परशुराम जयंती के बारे में जानकारी प्रदान की।

.....................

गोष्ठी का किया आयोजन

अखिल भारतीय ब्राह्माण सभा ने रामगंगा विहार में परशुराम जयंती पर गोष्ठी का आयोजन कर पदाधिकारियों ने परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान अनूप शर्मा, नवीन, पंकज शर्मा, अनिमेष शर्मा, अंकुर कौशिक के साथ अन्य लोग मौजूद रहे।

......................

अस्पताल में फलों का वितरण

अखिल भारतीय ब्राह्माण महासभा ने कार्यालय में विश्व शांति यज्ञ का आयेाजन किया। इसके बाद संगठन के पदाधिकारियों ने जिला अस्पताल फलों का वितरण किया। इस दौरान योगेश कुमार शर्मा, त्रिभुवन शर्मा, राजीव कुमार शर्मा के साथ अन्य लोग मौजूद रहे।

......................

विश्वशांति यज्ञ में दी आहूति

अखिल भारतीय ब्राह्माण जागृति विचार मंच ने काशीराम नगर स्थित बैंक कॉलोनी में विश्वशांति यज्ञ का आयोजन किया। संगठन के पदाधिकारी रामगोपाल शास्त्री ने बच्चों को परशुराम के जीवन चरित्र की जानकारी दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.