पत्नी से झगड़ युवक ने फांसी लगाकर की खुदकशी
जागरण संवाददाता, मुरादाबाद : मझोला थानाक्षेत्र के कांशीराम नगर में देर रात पत्नी से विवाद के बाद पति
जागरण संवाददाता, मुरादाबाद : मझोला थानाक्षेत्र के कांशीराम नगर में देर रात पत्नी से विवाद के बाद पति ने फांसी का फंदा लगाकर खुदकशी कर ली। जब पत्नी अंदर गई तो पति का शव पंखे के कुंडे पर लटका हुआ था। उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। पूरे परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव उतरवाकर पोस्टमार्टम को भेजा।
कांशीराम नगर निवासी नईम (30) नवाबपुरा में पॉलिश का काम करते थे। उनके परिवार में पत्नी सुहाना और दो बेटियां हैं। पारिवारिक विवाद के कारण पति-पत्नी के बीच अनबन चल रही थी। जिसके कारण घर का माहौल खराब था। सोमवार शाम पति पत्नी के बीच शाम से ही झगड़ा हो रहा था। पति से नाराज होकर सुहाना बच्चों के साथ घर के बाहर निकलकर मुहल्ले के ही किसी घर में चली गई थी। जिससे नईम परेशान हो गया। इसी उधेड़बुन में उसने घर में फांसी लगाकर खुदकशी कर ली। रात साढ़े दस बजे जब सुहाना घर पहुंची तो पति का शव फंदे पर लटकता देखा। उसकी सूचना पर दिल्ली निवासी भाई फहीम और अन्य परिवार वाले भी कांशीराम नगर पहुंचे।