चित्रकला प्रतियोगिता में दिखाया हुनर
मुरादाबाद, जासं : कृष्णा बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मंगूपुरा में बुधवार को अंतरविद्यालय चित्रकला प्
मुरादाबाद, जासं : कृष्णा बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मंगूपुरा में बुधवार को अंतरविद्यालय चित्रकला प्रतियोगिता दो समूहों हुई। प्रथम समूह में कक्ष 10 से 12 तक बच्चों को चित्रण के लिए शिक्षाप्रद कहानी, हमारे त्योहार, डिजिटल इंडिया तीन विषय दिए गए। समूह दो में कक्षा छह से नौ के छात्रों ने भाग लिया। उन्हें चित्रण के लिए प्राकृतिक दृश्य, सुसज्जित फूलदान, रंगोली बनाने का विषय दिया गया था। प्रतियोगिता में नौ स्कूलों के करीब 95 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रथमा बैंक के महाप्रबंधक ए महापात्रा ने किया। प्रधानाचार्य ओम प्रकाश ने आभार जताया। इसमें स्वतंत्र सक्सेना, वंदना भाटिया, दुर्गेश का सहयोग रहा। प्रतियोगिता में चयनित चित्र बनाने वाले छात्र-छात्राओं को दो अक्टूबर को बैंक के मुख्य कार्यालय में पुरस्कृत किया जाएगा।