बूथों को मजबूत करें यूथ
जागरण संवाददाता, मुरादाबाद : भारतीय जनता पार्टी महानगर का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण के दूसरे
जागरण संवाददाता, मुरादाबाद : भारतीय जनता पार्टी महानगर का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण के दूसरे दिन चार सत्रों में कार्यकर्ताओं को आगामी विधान सभा चुनाव 2017 के लिए मंत्र दिया गया। संगठन, पार्टी पदाधिकारियों के बौद्धिक में कार्यकर्ताओं को पार्टी के प्रति जिम्मेदारी का अहसास कराया गया।
पहले सत्र में एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त, दूसरे सत्र में क्षेत्रीय महामंत्री अशोक मांगा, तीसरे सत्र में मीडिया प्रबंधन एवं आरटीआइ समन्वयक हर्ष चतुर्वेदी एवं चौथे सत्र में गोपाल अंजान ने कार्यकर्ताओं को पार्टी का इतिहास बताते हुए जुटने का आह्वान किया। पंडित दीनदयाल ने कहा हम राष्ट्रवादी हैं हमारे लिए देश सर्वोपरि है। मंडल अध्यक्ष, सेक्टर प्रमुख से मिलकर बूथ पर चर्चा करें। बूथों को मजबूत करें तथा एक दूसरे के संपर्क में रहें। क्योंकि 2017 का चुनाव पूर्ण बहुमत से जीतना है। गोपाल अंजान ने बताया कि संगठन को मजबूत करने के लिए नरेंद्र मोदी एवं अमित शाह ने बूथ के कार्यकर्ताओं को आपस में जोड़ा उससे आज हम इस मुकाम पर हैं। चौथे सत्र में अतिथि वक्ता के रूप में नूरपुर बिजनौर के विधायक लोकेंद्र सिंह ने कहा कि हमें केंद्र सरकार के द्वारा जारी की गई जनकल्याणकारी योजनाओं को जनजन तक पहुंचाना है। अध्यक्षता करते हुए महानगर अध्यक्ष महेंद्र गुप्ता ने कार्यकर्ताओं से बूथ तक केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने का आह्वान किया। पूर्व महानगर अध्यक्ष रितेश गुप्ता, राहुल शर्मा, डिंपल सिंह अश्क, वीरपाल सैनी आदि मौजूद रहे।