बसपा ही समझती है आम जन का दुख दर्द
संवाद सहयोगी, अगवानपुर : रविवार को अगवानपुर में बसपा नेताओं की सभा हुई। जिसमें बसपा के कांठ विधानसभा
संवाद सहयोगी, अगवानपुर : रविवार को अगवानपुर में बसपा नेताओं की सभा हुई। जिसमें बसपा के कांठ विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी हाजी नासिर ने कहा कि आने वाले समय में प्रदेश में बसपा की सरकार होगी। दिन प्रतिदिन बसपा के साथ जुड़ने वालों की संख्या में इजाफा हो रहा है। बसपा ही आम जनता का दु:ख दर्द में साथ देती है। इस समय प्रदेश में जंगलराज है। उन्होंने बसपा नेताओं तथा समर्थकों को जल्द से जल्द चुनाव में मजबूती से जुट जाने के लिए कहा। बैठक की अध्यक्षता मोनू सिंह ने की तथा संचालन प्रदीप सिंह ने किया। इस दौरान बसपा के कांठ विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष डॉ. शीशपाल सिंह, जोन कोआर्डिनेटर महेंद्र सिंह प्रजापति, ¨रकू गुर्जर, अब्दुल सलाम, ललित कुमार, रूप किशोर, मुनीर अहमद, सतपाल सिंह सहित भारी संख्या में बसपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
-----