Move to Jagran APP

भाजपा ने सुरेश सैनी पर लगाया दांव

जेएनएन, बिलारी : विधानसभा के उप चुनाव में भाजपा ने पुराने कार्यकर्ता सुरेश सैनी पर दांव लगाया है।

By Edited By: Published: Fri, 29 Apr 2016 01:54 AM (IST)Updated: Fri, 29 Apr 2016 01:54 AM (IST)

जेएनएन, बिलारी :

loksabha election banner

विधानसभा के उप चुनाव में भाजपा ने पुराने कार्यकर्ता सुरेश सैनी पर दांव लगाया है। माना जा रहा है कि सैनी सभी की पसंद है। प्रत्याशी की मंजूरी संसदीय कमेटी द्वारा घोषित किये जाने से सभी की एक राय होना स्वाभाविक है। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा हरी झंडी देने के पीछे स्थानीय स्तर पर गुटबाजी को साफ करना था। भाजपा प्रत्याशी शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। कांग्रेस और सपाइयों द्वारा जो दमखम नामांकन दाखिल करने में लगाया गया है, उसक जवाब देने के लिए भाजपा के सभी प्रकोष्ठ नामांकन जुलूस में शामिल होकर एकजुटता प्रदर्शित करेंगे।

उप चुनाव में प्रत्याशी बनने के लिए भाजपाइयों की लंबी लाइन थीं। पचास से अधिक दावेदारों की सूची क्षेत्रीय कार्यालय भेजी गयी थी। सूची को फाइनल लुक देकर सुरेश सैनी और बसपा से भाजपा में शामिल परमेश्वर लाल सैनी का नाम भेजा गया था। उम्मीदवार बनने के लिए सैनी समाज के करीब एक दर्जन से अधिक भाजपाइयों ने दावेदारी की थी। फिलवक्त भाजपा हर हाल में सपा के किले को भेदना चाहती है। इसके लिए प्रत्याशी घोषित करने में कोई भी जोख्मि नहीं उठानी चाहती थी। सूत्रों की मानें तो प्रदेश नेतृत्व ने अपने पाले से गेंद को भाजपा के संसदीय बोर्ड के पाले में डाल दिया था। ताकि विरोध की स्थिति नहीं हो।

सुरेश सैनी को मनाया-

भाजपा के पुराने कार्यकर्ताओं में शुमार सुरेश सैनी ने 2012 में मुरादाबाद देहात विधानसभा से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था। उसके बाद सम्भल संसदीय सीट से प्रत्याशी घोषित होना था, लेकिन विरोध और अन्य प्रत्याशियों की दावेदारी को देखते हुए सत्यपाल सैनी को लोकसभा टिकट मिला और सत्यपाल सैनी जीत कर लोकसभा पहुंचे थे। केंद्रीय नेतृत्व ने नाराजगी को दूर करने के लिए सुरेश सैनी को प्रत्याशी बनाया है। सब को एक राय होकर प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करनी है।

जातिगत समीकरणों पर फिट सैनी

बिलारी विधानसभा क्षेत्र में बीस हजार से अधिक मतदाताओं के सैनी बिरादरी होने के दावा राजनीतिक दल करते हैं। लोकसभा चुनाव में बसपा के मतदाताओं द्वारा भाजपा के पक्ष में रुझान बना था। विधानसभा के उप चुनाव में बसपा चुनाव नहीं लड़ रही है। ऐसे में बसपा के पारंपरिक वोट को भाजपा अपना मान रही है। इस समीकरणों से भाजपा अपना दावा मजबूत कर रही है।

नामांकन में दिखेगी एकजुटता

भाजपा द्वारा सर्वसम्मति से प्रत्याशी को घोषित करने का दावा किया जा रहा है। शुक्रवार को सुरेश सैनी समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल करेंगे। क्षेत्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने बताया कि भाजपा में प्रत्याशी को लेकर कोई विरोध नहीं है। सभी भाजपाई नामांकन में शामिल होंगे। जिलाध्यक्ष हरिओम शर्मा ने बताया कि भाजपाई नामांकन के लिए सुबह 11 बजे अंबेडकर पार्क सिविल लाइंस से कलेक्ट्रेट की ओर प्रस्थान करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.