जाट समाज ने आरक्षण को बजाया आंदोलन का बिगुल
जेएनएन, छजलैट : जाट समाज का आरक्षण समाप्त करने के खिलाफ सोमवार को रैली में आंदोलन की हुंकार भरी गई
जेएनएन, छजलैट :
जाट समाज का आरक्षण समाप्त करने के खिलाफ सोमवार को रैली में आंदोलन की हुंकार भरी गई। इस मौके पर आंदोलन चलाने का एलान किया गया।
अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति द्वारा आयोजित जाट आरक्षण संकल्प रैली में 21 फरवरी से हरियाणा के हिसार से आंदोलन शुरू करने का एलान किया गया। रैली में राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक ने एकजुट होकर आंदोलन को मजबूती से शुरू करने की बात कही। उन्होंने कहा कि समाज ने विभिन्न कार्यो में कीर्तिमान हासिल कर देश का गौरव बढ़ाया है। फिलवक्त आन्दोलन को तेरह राज्यों में फैलाया जाएगा। प्रदेश व जिला स्तर पर रैलियों का आयोजन कर जाटों के स्वाभिमान को जगाया जाएगा। उन्होंने उच्च न्यायालय के फैसले का हवाला देते हुए जाट आरक्षण बहाल करने की मांग की। उन्होंने कहा कि आरक्षण की विसंगतियां दूर करने के लिए भाजपा सांसद पीपी चौधरी द्वारा पेश किए गए संविधान संशोधन बिल को पास कराना जरूरी है। हरियाणा सरकार कानून बनाकर जाट समाज को पुन: ओबीसी में शामिल करे। भरतपुर व धोलपुर, पंजाब, जम्मू कश्मीर, महाराष्ट्र व आंध्र प्रदेश के समाज को भी आरक्षण सूची में शामिल किया जाए।
प्रदेश अध्यक्ष चौधरी मानवेंद्र सिंह वर्मा ने प्रदेश में 24 फरवरी से 20 मार्च तक आंदोलन चलाने की बात कही। जिलाध्यक्ष नीरज चौधरी ने कहा कि आरक्षण भीख नहीं, हमारा अधिकार है। जाट देश की सुरक्षा करता है और पेट भरने के लिए अन्न पैदा करता है। उन्होंने राजनैतिक दलों पर भी वोट की राजनीति करने का आरोप लगाया।
मंडलाध्यक्ष सतवीर सिंह मान, रामरक्षपाल सिंह, पूर्व विधायक राजेश कुमार उर्फ चुन्नू, ऋषिपाल सिंह, विजय पाल सिंह, चंद्रपाल सिंह, महीपाल सिंह मौजूद रहे। अध्यक्षता पूर्व सीओ लखपत सिंह व संचालन नक्षत्रेश कुमार आर्य ने किया। जिला अध्यक्ष नीरज चौधरी ने आभार जताया।
रैली में सत्यवीर सिंह, धनवीर सिंह, तेज सिंह, महीपाल ंिसह, सुमित चौधरी, विजयपाल सिंह, भूपेन्द्र सिंह, महेन्द्र सिंह, हुकुम ंिसह, राजवीर ंिसह, सोमपाल सिंह, राम रक्षपाल सिंह, अरविंद चौधरी, रामफल सिंह, रामपाल सिंह, ओमकार सिंह, रोहित कुमार, विशाल, हरदीप सिंह, चौ. धर्मवीर सिंह, अमलेश देवी, संजीव सिंह, कावेंद्र सिंह, वीर ंिसह, अशोक कुमार, तेजपाल सिंह, सुरेन्द्र सिंह, सुनील कुमार आदि उपस्थित रहे।
....