अतिरिक्त स्टेशन अधीक्षक का निलंबन समाप्त
जागरण संवाददाता, मुरादाबाद : मंडल रेल प्रशासन ने तीन दिन बाद अतिरिक्त स्टेशन अधीक्षक का निलंबन समा
जागरण संवाददाता, मुरादाबाद :
मंडल रेल प्रशासन ने तीन दिन बाद अतिरिक्त स्टेशन अधीक्षक का निलंबन समाप्त करते हुए जांच करने का आदेश दिया है। अतिरिक्त स्टेशन मास्टर एके प्रधान ने सोमवार से ड्यूटी शुरू कर दी है।
गुरुवार को मुख्य परिचालन प्रबंधक उत्तर रेलवे संजीव गर्ग ने स्टेशन का निरीक्षण किया था और स्टेशन अधीक्षक अवध अस्थाना से मुरादाबाद यार्ड में दुर्घटना के बारे में जानकारी मांगी। जानकारी नहीं देने पर अस्थाना को निलंबित कर दिया। मंडल रेल प्रशासन को दूसरा स्टेशन अधीक्षक नहीं मिलने से अस्थाना के निलंबन आदेश रिसीव नहीं कराया है। जबकि फाइल पर निलंबन आदेश बरकरार है। आदेश रिसीव नहीं करने से श्री अस्थाना स्टेशन अधीक्षक के पद पर काम कर रहे हैं।
शुक्रवार को मंडल रेल प्रशासन ने कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में अतिरिक्त स्टेशन अधीक्षक एके प्रधान को निलंबित कर दिया था। सोमवार की सुबह प्रवर मंडल परिचालन प्रबंधक के समक्ष श्री प्रधान उपस्थित हुए। सीनियर डीओएम ने निलंबन आदेश वापस ले लिया है और जांच के आदेश दिए हैं। निलंबन आदेश वापस होने के बाद श्री प्रधान ने सुबह 11 बजे से अतिरिक्त स्टेशन अधीक्षक का कार्य संभाल लिया है और ट्रेन संचालन के कार्य में जुट गए हैं।