पहले पहुंचकर करें घटनास्थल सुरक्षित
मुरादाबाद। शुक्रवार को पुलिस लाइन में सुबह घटनास्थल को सुरक्षित रखने और जघन्य वारदात जैसे हत्या, ब
मुरादाबाद।
शुक्रवार को पुलिस लाइन में सुबह घटनास्थल को सुरक्षित रखने और जघन्य वारदात जैसे हत्या, बलात्कार, डकैती, लूट, और चोरी में घटनास्थल से साक्ष्य संकलन का तरीका दारोगाओं को बताया गया।
पुलिस लाइन मुरादाबाद के परेड मैदान में सीओ सिविल लाइंस महेश कुमार व वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. अरुण कुमार शर्मा ने दारोगाओं को घटनास्थल के संबंध में जानकारी दी। सीओ सिविल लाइंस ने बताया कि किसी भी अपराध में घटना स्थल ही महत्वपूर्ण बिन्दु है। शातिर से शातिर अपराधी कोई न कोई साक्ष्य अवश्य छोड़ता है जो घटना के खुलासे में सहायक होता है। जैसे खून, कपड़ा, मिट्टी, घास, बाल आदि। घटनास्थल पर पहुंचकर सबसे पहले उसे सुरक्षित कर इन चीजों को देखना चाहिए। घटनास्थल पर अधिक लोगों के जाने से साक्ष्य नष्ट हो जाते हैं। लिहाजा पहले घटनास्थल सुरक्षित कर लेना चाहिए। इस दौरान सभी थानों के दारोगा और इंस्पेक्टर मौजूद रहे।