चलती कार में महिला से दुष्कर्म का प्रयास
मुरादाबाद : कटघर क्षेत्र में कार सवार तीन लोगों ने दवा लेकर लौट रही दलित महिला से दुष्कर्म का प्रयास
मुरादाबाद : कटघर क्षेत्र में कार सवार तीन लोगों ने दवा लेकर लौट रही दलित महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
मूंढापाडे थानाक्षेत्र के दौलारी गाव की महिला गुरुवार सुबह पौने दस बजे दवा लेने महानगर आई। शाम चार बजे घर लौटने के लिए हनुमान मूर्ति पर वाहन का इंतजार कर रही थी, तभी मटमैले रंग की वैगनआर कार आकर रुकी। इसमें बैठे मझोला थानाक्षेत्र के बुद्धि विहार निवासी सुधाशु शर्मा को महिला पहले से जानती थी। कार में चालक और एक अन्य व्यक्ति भी मौजूद था। सुधाशु ने महिला को रामपुर दोराहा तक के लिए कार में बैठा लिया। आरोप है कि हनुमान मूर्ति से निकलते ही सुधाशु ने चालक के बराबर में बैठे व्यक्ति को भी पीछे बुला लिया। इसके बाद दोनों ने दुष्कर्म का प्रयास शुरू कर दिया। महिला के शोर मचाने की धमकी देने पर तीनों ने उसे डीयर पार्क के पास कार से उतार दिया। साथ ही किसी से घटना का जिक्र करने पर जान से मारने की धमकी दी। बाद में महिला किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को जानकारी दी। शाम को पीड़िता ने महिला थाने में सुधाशु तथा उसके दोनों साथियों के खिलाफ तहरीर दी। इंस्पेक्टर अनिल कुमार राघव ने बताया कि महिला की तहरीर पर दुष्कर्म का प्रयास व जान से मारने की धमकी देने समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया कि आरोपी भोजपुर के एक स्कूल में शिक्षक है। उसकी तलाश की जा रही है।