राशि के हिसाब से तय हो रहा पूजन मुहूर्त
मुरादाबाद : दीपावली पर सुख शांति व समृद्धि की कामना के लिए होने वाले पूजन में मुहूर्त का बड़ा महत्व ह
मुरादाबाद : दीपावली पर सुख शांति व समृद्धि की कामना के लिए होने वाले पूजन में मुहूर्त का बड़ा महत्व है। पूजन में कोई कमी न रह जाए। इसी से लक्ष्मी जी की कृपा बरसने से न रह जाए। सवाल पूरे साल का होता है। इसलिए हर कोई पंडित से ही पूजन कराना चाहता है। व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में पूजन की परंपरा पुरोहितों के हाथ से ही होती है। दीपावली के दिन पंडितों व ज्योतिषाचार्याें के पास फुर्सत नहीं होती है।
दीपावली का पूजन सवेरे से ही शुरू हो जाता है जोकि देर रात तक चलता है। अलग-अलग लग्न के लिए राशि के अनुसार शुभ मुहूर्त होता है। इसी के चलते अलग-अलग पूजन किया जाता है। पंडित दिनेश बृजवासी बताते हैं कि महालक्ष्मी की कृपा पाने के लिए आत्मनियंत्रण जरूरी है। पूजन में पवित्रता व श्रद्धा का ज्यादा महत्व होता है। दुर्गा मंदिर के पातीराम सिमल्टी का कहना है कि दीपावली के पूजन के लिए सबसे ज्यादा व्यस्तता होती है लेकिन वरीयता अपने यजमानों को दी जाती है। ऐसा नहीं है कि कोई भी पंडित ज्यादा कमाई के चक्कर में पूजन में कोई कमी छोड़ दे।