पीएसी तीरंदाजी में 15वीं वाहिनी आगरा चैंपियन
मुरादाबाद : 23वीं वाहिनी पीएसी के मैदान पर अंतर वाहिनी तीरंदाजी में आगरा की वाहिनी चैंपियन बन गई। दूसरा स्थान मेजबानों को मिला।
तीसरे दिन इंडियन राउंड के अंतर्गत 50 मीटर की स्पर्धा हुई, जिसमें आरक्षी शैलेंद्र कुमार 15वीं वाहिनी पीएसी आगरा का प्रदर्शन सराहनीय रहा। प्रतियोगिता में 15वीं वाहिनी पीएसी आगरा ने 128 अंक हासिल कर प्रथम स्थान, विजय कुमार 47वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद ने 83 अंक प्राप्त का दूसरा स्थान और प्रमोद नागर 23वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद 67 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
टीम के रूप में 15वीं वाहिनी पीएसी आगरा ने सबसे अधिक 651 अंक प्राप्त कर पहला स्थान, 23वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद ने 477 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान और 47वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद की टीम ने 454 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया। पुरस्कार सोमवार को बांटे जाएंगे। प्रतियोगिता में एनआइएस आर्चरी मांडवी भारद्वाज, प्रतिसार निरीक्षक पीटीसी महेश भारद्वाज व मनोज कुमार बिष्ट निर्णायक मंडल रहे।