पति से विवाद पर विवाहिता ने खुद को लगाई आग
मुरादाबाद: कांठ थानाक्षेत्र में पति से विवाद के बाद केरोसिन डालकर एक विवाहिता ने आग लगाकर खुदकुशी की कोशिश की। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां ससुराल और मायके वालों में जमकर नोकझोंक हुई।
पाकबड़ा थानाक्षेत्र के गांव मालपुर मिलक के इतवारी ने लगभग दस साल पहले बेटी नूरजहां का निकाह कांठ थानाक्षेत्र के गांव मिश्रीपुर निवासी खुर्शीद से किया था। इस दौरान, नूरजहां ने तीन बेटे जुबैर, मलिक और फैजान को जन्म दिया। उसके बाद दंपती में अनबन रहने लगी। मंगलवार रात में दोनों में विवाद हो गया। गुस्से में नूरजहां ने केरोसिन छिड़ककर आग लगा ली। आनन-फानन में विवाहिता को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। सूचना पर दोपहर में मायके वाले भी आ गए। इस पर दोनों पक्षों में नोकझोंक हो गई। मायके वालों ने बेटी को जान से मारने की कोशिश का आरोप ससुराल वालों पर लगाया। किसी तरह दोनों पक्षों को शांत कराया गया। बाद में विवाहिता को दिल्ली रेफर कर दिया गया।
वेल्डिंग कारीगर झुलसा
पाकबड़ा थानाक्षेत्र के गांव पायती कलां निवासी मुहम्मद युसूफ की खुशहालपुर रोड पर वेल्डिंग की दुकान है। बुधवार की दोपहर में शॉप पर गेट बनाने के दौरान वेल्डिंग कर रहा था। अचानक मशीन की रबर हट गई, जिससे युसूफ बुरी तरह से झुलस गया।