Move to Jagran APP

प्रमुख दलों ने आधी आबादी को कर दिया दर किनार

मीरजापुर : आधी आबादी का उत्थान करने का दंभ भरने वाले प्रमुख राजनीतिक दलों की विस चुनाव में कलई खुल ग

By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Feb 2017 09:36 PM (IST)Updated: Sun, 26 Feb 2017 09:36 PM (IST)
प्रमुख दलों ने आधी आबादी को कर दिया दर किनार
प्रमुख दलों ने आधी आबादी को कर दिया दर किनार

मीरजापुर : आधी आबादी का उत्थान करने का दंभ भरने वाले प्रमुख राजनीतिक दलों की विस चुनाव में कलई खुल गई। भाजपा को छोड़कर किसी भी प्रमुख राजनीतिक दल ने महिलाओं को टिकट नहीं दिया। यह बात दीगर है कि स्थानीय दलों ने आठ महिलाओं को चुनाव मैदान में उतारा है।

loksabha election banner

जिले में पांच विधानसभा क्षेत्र है, जिसमें करीब आठ लाख महिला मतदाता हैं। विधानसभा की पांच सीटों पर 72 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इसमें आठ महिला प्रत्याशी हैं जो महज 11 प्रतिशत है। भारतीय जनता पार्टी ने मझवां विधानसभा से पूर्व विधायक राम चंद्र मौर्य की बहू सुष्मिता मौर्य को चुनाव मैदान में उतारा है। मझवां से भारतीय विकास पार्टी से राम कली भी चुनाव मैदान में अपना भाग्य आजमा रही हैं।

बहुजन मुक्ति मोर्चा ने पांचों विधान सभा में दो महिला प्रत्याशी उतारे हैं। उसने छानबे से ¨सधोरा देवी व मीरजापुर नगर विस से द्रोपती देवी को टिकट दिया है। स्थानीय निर्मल इंडियन शोषित आमदल निषाद पार्टी ने भी दो महिलाओं को टिकट दिया है, जिसमें छानबे से लोकगीत गायिका सरोज सरगम व मड़िहान विस से कौशिल्या निषाद चुनाव लड़ रही हैं। भासपा ने मड़िहान विधानसभा से निर्मला गौतम को टिकट दिया है। चुनार विधानसभा से निर्दल प्रत्याशी के रूप में मीरा देवी चुनाव लड़ रही हैं।

विस का नाम महिला मतदाता महिला प्रत्याशी

नगर 1,68,094 एक

छानबे सुरक्षित 1,55,420 दो

मझवां 1,65,522 दो

मड़िहान 1,58,933 दो

चुनार 1,47,818 एक

................................

योग 7,95,791 आठ

..................................


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.