एक्सप्रेस-वे के नाम पर सरकारी खजाने को जमकर लूटा
मीरजापुर : बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने कहा कि पांच वर्ष के दौरान सूबे
मीरजापुर : बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने कहा कि पांच वर्ष के दौरान सूबे में सरकारी खजाने को जमकर लूटा गया। 11 मार्च के बाद मुख्यमंत्री को पाई-पाई का हिसाब देना होगा।
सतीश चंद्र रविवार को गैपुरा के श्रीकांत वैद्य कन्या इंटर कालेज के मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। मिश्र ने कहा कि सपा व भाजपा में अंदरूनी सांठगांठ है। दोनों ¨हदू-मुसलमान के बीच मतभेद पैदा कर वोट की राजनीति करते आए हैं। समाजवादी पार्टी भाजपा का भय दिखाकर मुसलमानों का वोट लेना चाहती है। सपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि पूरे प्रदेश की सड़कें ध्वस्त हो चुकी हैं लेकिन मुख्यमंत्री लखनऊ से सैफई तक एक्सप्रेस- वे की बात करते नहीं थकते। सपा शासन में केवल हत्या, लूट, दुराचार की घटनाएं हुई हैं। महिलाएं पूरी तरह असुरक्षित हैं।
बसपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि एक्सप्रेस- वे के नाम पर जमकर सरकारी खजाने को लूटा गया। साइकिल का एक पहिया एक चाचा ले गए दूसरा पहिया दूसरे चाचा ने ले लिया। 11 मार्च के बाद मुख्यमंत्री को हिसाब देना होगा। बोले, भाजपा ¨हदू व मुसलमानों को बांटने का काम कर रही है लेकिन अब मुसलमान जागरूक हो गए हैं, वे सपा की चाल को अच्छी तरह समझ चुके हैं।