चूल्हे की ¨चगारी से मड़हा खाक
हलिया(मीरजापुर) : स्थानीय थाना क्षेत्र के पूर्वा औसान¨सह गांव में रविवार दोपहर में चूल्हे की ¨चगा
By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Feb 2017 07:40 PM (IST)Updated: Sun, 26 Feb 2017 07:40 PM (IST)
हलिया(मीरजापुर) : स्थानीय थाना क्षेत्र के पूर्वा औसान¨सह गांव में रविवार दोपहर में चूल्हे की ¨चगारी से मड़हे में आग लग गई। इस घटना में हजारों रुपये का अनाज जलकर खाक हो गया। ग्रामीणों ने अथक प्रयास के बाद दो घंटे बाद आग पर काबू पाया। गांव निवासी कल्लू यादव के घर के सामने उसका मड़हा है। जिसमें घरेलू सामान के साथ दाल, चावल, गेहूं, बिस्तर चारपाई आदि कीमती सामान थे। दोपहर में खाना बनाते समय तेज हवा चल रही थी। इसी बीच चूल्हे की ¨चगारी मड़हे तक पहुंच गई और जब तक परिवार के लोगों को जानकारी होती आग विकराल रुप धारण कर चुका था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें