चुनार-राजगढ़ मार्ग अधूरा, गुरु दर्शन में होगी बाधा
जागरण संवाददाता, चुनार (मीरजापुर) : नौ जुलाई को गुरु पूर्णिमा है। सक्तेशगढ़ स्थित आश्रम में भक्तो
जागरण संवाददाता, चुनार (मीरजापुर) : नौ जुलाई को गुरु पूर्णिमा है। सक्तेशगढ़ स्थित आश्रम में भक्तों का सैलाब उमड़ता है। चुनार- राजगढ़ मार्ग का निर्माण अधूरा होने से आने जाने वालों को दिक्कत होगी। तीन वर्ष से काम चल रहा है। अभियंताओं पर नकेल नहीं कस पा रही है। मार्ग पर तीन स्थान पर काम का पूरा न होना प्रशासन के लिए चुनौती भरा होगा। गुरु पूर्णिमा के दिन शक्तेसगढ़ स्थित परमहंस आश्रम में स्वामी अड़गड़ानंद महाराज के दर्शन के लिए लाखों की संख्या में उनके भक्त पूरे देश से आते हैं। जिनके आने के लिए यहीं एक मुख्य मार्ग है। लगभग तीस किलोमीटर लंबे इस मार्ग के निर्माण को लेकर अभियंता उदासीन हैं। चुनार दुर्गाजी मोड़ से राजगढ़ तक बनाई गई सड़क पर चलने में सुखद अनुभव होता है ¨कतु दुर्गा मंदिर के ऊपर की चढ़ाई, दुबरा पहाड़ी पानी टंकी के पास चौड़ीकरण के लिए खोदी गई सड़क व शक्तेसगढ़ छलका पर बन रही पुलिया के पास पहुंच कर यात्रा कष्टप्रद हो जा रही है। दुबरा पहाड़ी पर स्थित चढ़ाई को नीचा करने के लिए वहां पर जाते समय सड़क को बांयी ओर करीब पांच से छह फीट तक खोद दी गई है। जहां आए दिन जाम की स्थिति बन रही है। ऐसे में यदि सड़क को समय रहते आवागमन के लिए दुरुस्त नहीं किया गया तो गुरु पूर्णिमा वाले दिन श्रद्धालुओं के आवागमन पर बढ़ने वाले वाहनों का दबाब से स्थिति बदतर हो जाएगी। इसी प्रकार छलका पर बनाई जा रही पुलिया के पास जाते समय दाहिने ओर से वैकल्पिक रास्ता बनाया गया है। ¨कतु बारिश में मार्ग पर चलना बेहद कठिन हो जाएगा। पीडब्ल्यूडी के आला अफसरों ने सड़क का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मीरजापुर के अधीक्षण अभियंता दिवाकर शुक्ला व अधिशासी अभियंता एएस चौरसिया भी साथ में थे। अभियंताओं ने कहा काम में तेजी लाई जा रही है।