डीएम ने उतरवा दी वाहन से नीली बत्ती
जागरण संवाददाता, मीरजापुर : शासन के निर्णय का असर अब जिला मुख्यालयों पर भी देखने को मिल रहा है। अधि
जागरण संवाददाता, मीरजापुर : शासन के निर्णय का असर अब जिला मुख्यालयों पर भी देखने को मिल रहा है। अधिकारियों के वाहनों से लाल नीली बत्ती उतरने लगी है। जिलाधिकारी विमल कुमार दुबे, सीडीओ अमित कुमार ¨सह, नगर मजिस्ट्रेट चंद्र पकाश समेत कई अधिकारियों ने शनिवार को स्वयं अपने वाहनों से नीली बत्ती उतरवाकर अन्य अधिकारियों को आईना दिखा दिया है। डीएम ने कहा शासन के आदेश का पालन कराया जाएगा। उनके इस कदम का लोग सराहना कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों के वाहनों पर अभी नीली बत्ती दिखाई दे रही है। इन अधिकारियों को शासन के आदेश का इंतजार है। इस संबंध में जागरण ने शनिवार के अंक में फोटो के साथ खबर प्रकाशित की थी। इसका असर रहा कि जिले के आला हाकिम ने खुद वाहन से नीली बत्ती उतरवा दी।
मोदी सरकार ने सरकारी वाहनों से लाल नीली बत्ती उतारने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। अब एबुंलेंस व पुलिस वाहनों को छोड़ कर कोई भी इसका प्रयोग नहीं कर पाएगा। पुलिस अधिकारियों के वाहनों पर अभी भी नीली बत्तियां लगी हैं। उनके हूटर भी बज रहे हैं। पुलिस अधिकारी अपने वाहनों से बत्ती हूटर उतारने में संकोच कर रहे हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभी ऐसा कोई आदेश नहीं आया है। बत्ती के संबंध में कोई आदेश आएगा तो देखा जाएगा।