गंगा स्नान करने आया बालक लापता
जिगना (मीरजापुर) : स्थानीय थाना क्षेत्र के चेहराघाट पर रविवार दोपहर को गंगा स्नान करने आया इलाहाबाद
जिगना (मीरजापुर) : स्थानीय थाना क्षेत्र के चेहराघाट पर रविवार दोपहर को गंगा स्नान करने आया इलाहाबाद के मांडा थाना क्षेत्र के वेला गांव निवासी भुअर का (ग्यारह वर्षीय) पुत्र अंकित लापता हो गया। उसके गंगा में डूबने की आंशका जताते हुए पुलिस ने मल्लाहों को गंगा में उतारा, हालांकि देर शाम तक सफलता नहीं मिली।
गांव से 40-45 बच्चे गंगा स्नान करने घाट पर आए थे। हालांकि मांडा के वेला गांव व चेहरा घाट सटा है। ग्रामीणों के अनुसार दोपहर में सभी बच्चे स्नान कर रहे थे। इसी बीच दो लड़के व दो लड़कियां पानी में डूबने लगे, जिसे आसपास के लोगों ने बचाया। इसके बाद सभी स्नान कर घर वापस जाने लगे। इसी बीच बच्चों का ध्यान अंकित के कपड़े पर पड़ गया और वह दिख भी नहीं रहा था। घटना की जानकारी परिवार वालों तक पहुंची। जहां सभी घाट पर आए और खोजबीन शुरू कर दिया। परिवार में कोहराम मचा है।