जैविक विधि से खेती कर मालामाल हों किसान
पटेहरा (मीरजापुर) : पटेहरा ब्लॉक सभागार में सोमवार को किसान गोष्ठी व मेला का आयोजन किया गया। इसमे
पटेहरा (मीरजापुर) : पटेहरा ब्लॉक सभागार में सोमवार को किसान गोष्ठी व मेला का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को जैविक खेती के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बताया गया कि कम लागत में अधिक से अधिक उत्पादन कैसे किया जाए। राजीव गांधी दक्षिणी परिसर के कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसपी ¨सह व डॉ. एसएन ¨सह ने किसानों को जैविक विधि से खेती करने के गुरू बताए। कहा कि हर किसान को दो शाहीवाल गाय पालना चाहिए जिससे रोजगार के साथ जैविक खाद तैयार करने के लिए पर्याप्त गोबर मिल सके। दलहनी व तिलहनी फसलों की खेती पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि गाय का गोबर व मूत्र फसलों के लिए वरदान है। खासकर गाय का मूत्र किडनी के रोगियों के लिए दवा का काम करता है। उन्होंने किसानों को आम के साथ आंवला व करौंदा का बाग लगाने के बारे में भी जानकारी दी।
एसडीएम मड़िहान सीपी तिवारी ने किसानों को कई तरह की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। जिला कृषि अधिकारी डॉ श्रवण कुमार ¨सह ने बीज संशोधन व आत्मा परियोजना के कृष्ण कुमार ने दलहनी तिलहनी के बारे में जानकारी दी। अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख दिनेश ¨सह पटेल ने किया। इस अवसर पर एडीओ कृषि पतिराज राम , अमित मिश्र, रामरक्षा तिवारी आदि मौजूद थे।