मुख्य सचिव के आदेश का हो पालन
मीरजापुर : प्रादेशिक विकास सेवा संगठन के पदाधिकारियों का प्रतिनिधि मंडल शनिवार को विकास भवन में सीडी
मीरजापुर : प्रादेशिक विकास सेवा संगठन के पदाधिकारियों का प्रतिनिधि मंडल शनिवार को विकास भवन में सीडीओ से मिलकर एक अगस्त को मुख्य सचिव के स्तर से जारी शासनादेश के क्रम में जनपद स्तर पर आदेश जारी न होने पर आक्रोश जताया। संगठन के जिलाध्यक्ष चंदन देव पांडेय ने कहा कि विकास खंड स्तर पर कार्यालय की प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए खंड विकास अधिकारियों को सारे प्रशासनिक व वित्तीय अधिकार मुख्य सचिव के स्तर से दिए गए हैं। जनपद स्तर पर आदेश जारी न होने से भ्रम की स्थिति बनी है। इससे विकास कार्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि विकास में तेजी लाने के लिए खंड विकास अधिकारियों को अधिकार दिया जाना जनहित में है। मुख्य सचिव के आदेश का तत्काल पालन कराया जाए। इस पर सीडीओ अमित कुमार ¨सह ने कहा कि परीक्षण कराकर आदेश का पालन किया जाएगा।