48 घंटे में वृद्धा समेत दो की मौत
¨वध्याचल ( मीरजापुर): स्थानीय थाना क्षेत्र में 48 घंटे की अवधि में वृद्धा समेत दो लोगों के शव मिले।
¨वध्याचल ( मीरजापुर): स्थानीय थाना क्षेत्र में 48 घंटे की अवधि में वृद्धा समेत दो लोगों के शव मिले। कटरा कोतवाली क्षेत्र के छोटा मीरजापुर निवासी झगड़ू गुरुवार की सुबह ¨वध्याचल में काम करने के लिए घर से निकला था। उसी दिन स्टेशन के बाहर चबूतरे रात दस बजे वह मृत पड़ा मिला था। उसका शव पहचान के लिए एक दिन स्टेशन पर रखा गया। दूसरे दिन पोस्टमाटर््म हाउस भेजा गया। यहां शनिवार को उसकी शिनाख्त हुई। मृतक की मां सितारन देवी ने पोस्टमार्टम हाउस पर बताया कि झगड़ू मजदूरी करता था। काम के सिलसिले में वह ¨वध्याचल गया था। वह उसका इकलौता पुत्र था। शनिवार सुबह कंतित पुरवा निवासी सिद्धनाथ की पत्नी फुलइया (60) शौच के लिए निकली थी। रेलवे लाइन पार करते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गई। इसमें उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया। परिवार वालों ने बताया कि दिमाग से कमजोर थी।