लेखपालों का पदनाम बदलने की मांग
मीरजापुर : सदर तहसील के लेखपालों की शुक्रवार को बैठक हुई। इसमें लेखपालों की समस्याओं पर विचार-विमर्श
मीरजापुर : सदर तहसील के लेखपालों की शुक्रवार को बैठक हुई। इसमें लेखपालों की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से नंदलाल ¨सह को मंत्री बनाया गया। संघ के अध्यक्ष ओम प्रकाश उपाध्याय ने कहा कि एसीपी की विसंगति दूर की जाए। उनका पद नाम परिवर्तित कर राजस्व उप निरीक्षक किया जाए। भर्ती की न्यूनतम योग्यता ग्रेजुएट की जाए। जिला स्तरीय स्थानांतरण नीति बनाई जाए व पांच लेखपालों पर एक राजस्व निरीक्षक की तैनाती की जाए। लेखपालों को लैपटाप दिया जाए व पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू की जाए। उन्होंने तहसील में बैठने के लिए लेखपालों को संसाधन मुहैया कराने की मांग की।
बैठक में नंदलाल ¨सह, दिनेश पांडेय, संतोष दुबे, विनोद यादव, भुवनेश्वर मिश्रा, भीमसेन सक्सेना, राम आसरे, ईश नारायण तिवारी आदि लोग उपस्थित थे।