नहीं मिलते डाक्टर, पशु पालक परेशान
राजगढ़ (मीरजापुर) : राजगढ़ पशु अस्पताल पर अक्सर ताला लटकता रहता है। पशुओं का इलाज न होने से पशुपालक
By Edited By: Published: Fri, 29 Jul 2016 09:03 PM (IST)Updated: Fri, 29 Jul 2016 09:03 PM (IST)
राजगढ़ (मीरजापुर) : राजगढ़ पशु अस्पताल पर अक्सर ताला लटकता रहता है। पशुओं का इलाज न होने से पशुपालक परेशान हैं। अपने पशुओं का नीम हकीमों से इलाज कराना मजबूरी बन गई है। पशु अस्पताल पर महज एक चिकित्सक डा. मो. मुदीस अली की तैनाती है। अस्पताल में फार्मासिस्ट व अन्य कर्मचारी नहीं हैं। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में पशुओं का टीकाकरण नहीं हुआ। इसके लिए विभाग की ओर से शुरू अभियान कागजों में ही सिमटकर रह गया है। अस्पताल में दवाएं भी नहीं मिलती हैं। पशुओं के बीमार होने पर पशु पालक प्राइवेट डाक्टरों से इलाज कराने को मजबूर हो रहे है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें