भाजपा अध्यक्ष को करेंबर्खास्त : नारद राय
¨वध्याचल(मीरजापुर): प्रदेश के सूचना, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री नारद राय ने कहा प्रदेश भाजपा अ
¨वध्याचल(मीरजापुर): प्रदेश के सूचना, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री नारद राय ने कहा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष केशव र्मोर्या पर कई मुकदमें हैं। पहले उन्हें पद से बर्खास्त करना चाहिए, इसके बाद सपा को अपराधियों की पार्टी बताने का प्रयास भाजपा नेताओं को करना चाहिए। अष्टभुजा डाकबंगला में शुक्रवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के उम्मीदों पर खरा उतरने के प्रयास करूंगा। आगामी विधानसभा चुनाव में उन्हें दोबारा मुख्यमंत्री बनाएंगे। कौमी एकता दल का सपा में विलय को लेकर सपा में घमासान पर सफाई देते हुए कहा कि सपा में कोई घमासान नहीं है। यह तो विरोधियों की साजिश है। कहा मां ¨वध्यवासिनी मंदिर अधिग्रहण की सरकार की मंसा नहीं है। मंदिर , मस्जिद पर हम राजनीति नहीं करते । मीरजापुर में इंजीनिय¨रग कालेज के बारे में पूछने पर नारद राय ने अनिभिज्ञता जताई। कहा इस संदर्भ में बात करेंगे। उनके साथ राज्य महिला आयोग की सदस्य सपना अग्रहरि , जिला प्रवक्ता स्वामी शरण दूबे , मनोजराय धूपचंडी सहित अन्य लोग थे। इसके पूर्व मंत्री ने मां ¨वध्यवासिनी देवी का दर्शन-पूजन किया। दर्शन- पूजन तीर्थपुरोहित विजयबाबू मिश्र ने कराया। सुरक्षा व्यवस्था में नगर मजिस्ट्रेट जीसी राम, थाना प्रभारी राममोहन राय उपस्थित थे ।