गांजा संग पकड़े गए युवक का भाजपा से वास्ता नहीं
मीरजापुर : हलिया थाना क्षेत्र के अदवां कालोनी में बुधवार की रात पुलिस के हत्थे चढ़े गांजा तस्करों मे
By Edited By: Published: Fri, 01 Jul 2016 07:23 PM (IST)Updated: Fri, 01 Jul 2016 07:23 PM (IST)
मीरजापुर : हलिया थाना क्षेत्र के अदवां कालोनी में बुधवार की रात पुलिस के हत्थे चढ़े गांजा तस्करों में एक नवनीत मिश्र के खुद को भाजयुमो का पूर्व मंडल अध्यक्ष बताए जाने से भाजपा में खलबली मच गई। पार्टी के जिला अध्यक्ष बालेंदुमणि त्रिपाठी ने कहा कि गांजा संग पकड़े गए युवक से संगठन का कोई वास्ता नहीं है। वह कभी भाजपा का प्राथमिक सदस्य भी नहीं रहा है। इस संबंध में पुलिस की ओर से दी गई सूचना तथ्यहीन है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें