लहुरियादह पहाड़ पर अवैध खनन
ड्रमंडगंज (मीरजापुर) : ड्रमंडगंज रेंज के लहुरियादह पहाड़ी पर बड़े पैमाने पर अवैध खनन व कटान हो रहा
ड्रमंडगंज (मीरजापुर) : ड्रमंडगंज रेंज के लहुरियादह पहाड़ी पर बड़े पैमाने पर अवैध खनन व कटान हो रहा है। वन विभाग जानते हुए भी अनजान बना हुआ है। पुलिस व विभागीय अधिकारियों की सांठगांठ से अवैध खनन का कारोबार फल फूल रहा है। खनन करने वाले कारोबारी वन व पुलिस विभाग की मिली भगत से वन व पर्यावरण को भारी क्षति पहुंचा रहे हैं। अवैध खनन के साथ हरे पेड़ों का कटान भी हो रहा है। विभाग द्वारा हर साल लाखों रुपये खर्च करके पौधरोपण किया जा रहा है। लेकिन पेड़ों की सुरक्षा करने में महकमा असफल साबित हो रहा है। ड्रमंडगंज में टायर गलाने का मिनी प्लांट लगाया गया है। इसमें लकड़ियों का प्रयोग किया जाता है। इन प्लांटों पर जंगली लकड़ियों का ढेर लगा है। इसको कोई देखने वाला नहीं है। वन विभाग के अधिकारियों को यह दिखाई नहीं दे रहा है। दिन रात अवैध कटान व खदान चालू हैं।