नहाने गया किशोर गंगा में डूबा
चुनार (मीरजापुर): कोतवाली क्षेत्र के बालूघाट गंगा में सोमवार की सुबह किशोर डूब गया। घटना की जानकारी
चुनार (मीरजापुर): कोतवाली क्षेत्र के बालूघाट गंगा में सोमवार की सुबह किशोर डूब गया। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
थाना क्षेत्र के ऐबकपुर मोहाना निवासी अवधेश कुशवाहा का पुत्र हर्ष कुशवाहा (13) दोस्तों संग गंगा में नहाने के लिए गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया। यह देख उसके साथी भय वश मौके से भाग गए। उसी समय मछुआरों द्वारा मछली पकड़ने के लिए डाले गए कांटे में हर्ष का शव फंस गया। बड़ी मछली फंसने का कयास लगाते हुए मछुआरों ने जब कांटा खींचा तो बालक का शव देखकर उनके होश उड़ गए। शव को बाहर निकाल कर तत्काल पुलिस को सूचना दी।
-कक्षा सात का छात्र था हर्ष:
चुनार पब्लिक स्कूल में हर्ष कक्षा सात में पढ़ता था। परिजनों के अनुसार वह पढ़ने में बहुत तेज था तथा किसी के बात का बुरा नहीं मानता था। परिजनों का रोना व बिलखना देख आसपास खड़े लोग भी अपने आसू रोक नहीं पाए।
-पोस्टमार्टम हाउस पर भीड़:
घटना की जानकारी होते ही आसपास के अलावा दूर दराज से आने वाले नात रिश्तेदारों का जमावड़ा पोस्टमार्टम हाउस पर लग गया। इस दौरान हर्ष की मां को बिलखता देख अन्य महिलाए उन्हें ढाढस देकर चुप करा रही थी लेकिन वह रोते-रोते अचेत हो जा रही थी।