लक्ष्य से अधिक वसूली, एमडी ने सराहा
मीरजापुर: विद्युत वितरण खंड द्वितीय ने लक्ष्य से अधिक राजस्व वसूल किया है। इसके लिए पावर कारपोरेश
मीरजापुर: विद्युत वितरण खंड द्वितीय ने लक्ष्य से अधिक राजस्व वसूल किया है। इसके लिए पावर कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक एपी मिश्र ने संबंधित अधिशासी अभियंता यदुनाथ राम को दूरभाष इस प्रयास के लिए सराहाना की। इस खंड के सभी सहायक अभियंता एवं अवर अभियंताओं समेत सभी कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।
वर्ष 2015 के लिए इस वितरण खंड के लिए वसूली का लक्ष्य 57 करोड़ 28 लाख रुपये था। वितरण खंड द्वितीय ने 103. 60 फीसद अधिक वसूली की। लक्ष्य के सापेक्ष 57. 61 लाख रुपये की अधिक वसूली की गई। अधिशासी अभियंता यदुनाथ राम ने बताया कि यह प्रतिशत पूरे पूर्वांचल में सबसे अधिक है। साथ ही यह पिछले वर्ष की राजस्व वसूली से 41. 46 प्रतिशत अधिक है। अधिशासी अभियंता ने कहा कि खंड के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सम्मलित प्रयास से ही यह कामयाबी मिल पाई है।