तीन सेमी प्रतिघंटा खिसक रहा जलस्तर
मीरजापुर : एक सप्ताह से लगातार गंगा का जलस्तर नीचे खिसक रहा है। 24 घंटे में 48 सेमी और जलस्तर नीचे
मीरजापुर : एक सप्ताह से लगातार गंगा का जलस्तर नीचे खिसक रहा है। 24 घंटे में 48 सेमी और जलस्तर नीचे उतर गया। घाटों की सफाई न कराए जाने से दुर्गंध से आसपास के लोगों का जीना दुश्वार होता जा रहा है। जल स्तर घटने से कटान भी तेजी से हो रहा है। गंगा
जलस्तर शनिवार को सुबह 69.820 मीटर मापा गया। इसके पूर्व शनिवार को जलस्तर 70. 300 मीटर था। यानि तीन सेमी प्रतिघंटा गंगा का जलस्तर नीचे उतर रहा है। गंगा के बाढ़ का कोई खतरा नहीं हैं, लेकिन गंगा घाटों व किनारे मलबा जमने से लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई है। मलबा से निकल रही सड़ांध से घाटों के
आसपास व किनारे रहने वालों का जीना हराम हो रहा है। गंगा पार से
प्रतिदिन सैकड़ों लोग आते जाते हैं। फिसलन होने से लोगों को परेशानी हो रही है। बच्चे इसमें फिसलकर गिर रहे हैं। उसके सड़ाध के कारण लोग नाक बंद कर आने जाने को मजबूर हो रहे हैं। गंगा घाटों की सफाई की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ग्राम प्रधान संगठन के नेता चंद्रशेखर ¨सह यादव ने मांग किया है कि गंगा घाटों की सफाई कराए जाए जिससे लोगों को आने जाने में दिक्कतें न हो।