पांच दिन में होनी है चार लाख मतदाताओं की फी¨डग
मीरजापुर : पांच दिन में चार लाख मतदाताओं की फी¨डग प्रशासन के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रही है। सात तक म
मीरजापुर : पांच दिन में चार लाख मतदाताओं की फी¨डग प्रशासन के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रही है। सात तक मतदाता सूची को बीएलओ के हाथ में पकड़ा देना है। आठ अगस्त को बूथों पर सूची का प्रदर्शन होना है। राज्य निर्वाचन आयोग ने फी¨डग में तेजी लाने का निर्देश दिया है। रविवार को अवकाश के बावजूद एडीएम वित्त देवी शरण उपाध्याय व एसडीएम लालगंज कलेक्ट्रेट में कैंप किए हुए थे।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कार्यक्रम घोषित होते ही जिला स्तर पर तैयारी ने जोर पकड़ लिया है। जिला सूचना विज्ञान केंद्र में मतदाता सूची की फी¨डग तेज कर दी गई है। कई विभागों के कर्मचारियों को लगाया गया है। वहां दिन रात काम चल रहा है। कर्मचारी कलेक्ट्रेट कार्यालय की फर्श पर बैठकर मतदाता सूची को छांट रहे हैं। हर कोई नई मतदाता सूची चाह रहा है। सूची अंतिम रूप से 31 अगस्त को जारी की जाएगी। फिलहाल इन दिनों मतदाता सूची पर तेजी से काम चल रहा है।
त्रुटि रहित मतदाता सूची का प्रयास
उप जिला निर्वाचन अधिकारी देवी शरण उपाध्याय ने बताया चुनाव कार्यक्रम की घोषणा तो हो गई है लेकिन कोई आदेश नहीं आया है। फिलहाल मतदाता सूची पर काम चल रहा है। उनका प्रयास है कि त्रुटि रहित मतदाता सूची लोगों तक पहुंचे जिससे शिकायत का मौका न मिले।