शिव भक्तों ने निकाली शोभा यात्रा
जमालपुर (मीरजापुर) : क्षेत्र के ढेड़वा शिव मंदिर पर 21 मार्च से चल रहा 108 दिवसीय भक्ति महायज्ञ
जमालपुर (मीरजापुर) : क्षेत्र के ढेड़वा शिव मंदिर पर 21 मार्च से चल रहा 108 दिवसीय भक्ति महायज्ञ सोमवार को संपन्न हो गया। महायज्ञ में अनवरत 108 रामचरित मानस का संपूर्ण पाठ हुआ। मंदिर परिसर से भगवान शिव की शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें भक्तों ने बड़ी संख्या में एकत्र होकर भगवान के नाम का जय घोष किया। शोभा यात्रा करजी, बियरही, ढ़ेडवा, भरतपुर, चकबढि़यां गांव का भ्रमण कर पुन: मंदिर पर आकर समाप्त हुई। इसके बाद समापन पूर्णाहुति का आयोजन किया गया। जिसमें भक्तों ने वैदिक मंत्रोचार के बीच पूर्णाहुति किया। मानस मर्मज्ञ पं. ओम प्रकाश पांडेय ने कहा यदि मनुष्य के हृदय में भक्ति का भाव जागृत हो जाए तो सभी समस्याओं का समाधान स्वत: हो जाएगा। उन्होंने आठ जुलाई को मंदिर परिसर में आयोजित विशाल भंडारे में भक्तों से पहुंचने का अनुरोध किया।
इस दौरान लालमनि देवी, कन्हैया लाल, डॉ. फागूराम ¨सह, उमाशंकर वर्मा, सुन्दरी देवी, धर्मेश्वर ओझा, रीतेश उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित थे।