Move to Jagran APP

इक्यावन सौ दीपों से उतारी गंगा की आरती

¨वध्याचल(मीरजापुर): गंगा दशहरा पर्व पर गुरुवार की शाम पक्का घाट पर गंगा आरती व सांस्कृतिक कार्यक

By Edited By: Published: Fri, 29 May 2015 10:08 PM (IST)Updated: Fri, 29 May 2015 10:08 PM (IST)
इक्यावन सौ दीपों से उतारी गंगा की आरती

¨वध्याचल(मीरजापुर): गंगा दशहरा पर्व पर गुरुवार की शाम पक्का घाट पर गंगा आरती व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शाम सात बजे वैदिक मंत्रोच्चार व शंख ध्वनि के बीच इक्यावन सौ दीपों से गंगा आरती कर दीपदान किया गया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

loksabha election banner

¨वध्य दैनिक आरती गंगा समिति के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में पक्के घाट को दुल्हन की तरह सजाया गया था। सायंकाल ठीक सात बजे समिति के अध्यक्ष रामानंद तिवारी ने गंगा पूजन कर आरती शुरू की। मुख्य अतिथि एसडीएम चुनार अवधेश मिश्र ने पुरोहितों के मंत्रोच्चार व शंख ध्वनि के बीच गंगा आरती की। आरती के बाद उपस्थित अन्य अतिथियों एवं नागरिकों ने गंगा को दीपदान किया।

इसी के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आरंभ हो गया। मनीष व कार्तिकेय की जोड़ी ने भावपूर्ण कत्थक नृत्य प्रस्तुत किया। समूह नृत्य के बाद जय चौरसिया का भजन, तूने जो कमाया है की प्रस्तुति सराही गई। शिवशक्ति पांडेय, सुदर्शन, लाल कुमार सोनी मुन्नर ने भी अपने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। गंगा आरती शुरू होते ही पक्का घाट पर नागरिकों व दर्शनार्थियों का जो जमघट लगना शुरू हुआ तो देर रात तक जारी रहा जब तक की कार्यक्रम का समापन नहीं हो गया। फूल मालाओं से घाट के मंदिरों की भी सजावट की गई थी। झिलमिलाते दीपों के गंगा जल में पड़ते अक्स मनोहारी ²श्य प्रस्तुत कर रहे थे। आरती के समय घंटे घड़ियाल की ध्वनि से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो गया। इस अवसर पर राजन पाठक, मुन्नू काजी, ओमप्रकाश मिश्र, त्रिलोकी नारायण मिश्र, भैरो, शिवराम आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.