बूथों पर मतदाताओं से मिले कार्यकर्ता
मीरजापुर: शुक्लहा स्थित एक वाटिका में मंगलवार को संपन्न भारतीय जनता पार्टी की बैठक में पूर्व एमएलसी
मीरजापुर: शुक्लहा स्थित एक वाटिका में मंगलवार को संपन्न भारतीय जनता पार्टी की बैठक में पूर्व एमएलसी जयप्रकाश चतुर्वेदी ने कहा कि कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर मतदाताओं के पास जाना होगा।
पार्टी की सदस्यता पर सभी मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रवासी, जिला पदाधिकारी, सभी प्रकोष्ठ संयोजक व मोर्चा पदाधिकारियों की मौजूदगी में उन्होंने अभियान की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जहां पर नेटवर्क नहीं है वहां 31 मार्च के बाद अलग से पार्टी द्वारा इसकी व्यवस्था की जाएगी। कहा कि इस जिले में बहुत बड़ी संख्या ऐसी है जो कि हमें वोट करते हैं। हमें उनके पास जाना होगा। भाजपा नेता विभूति राय ने कहा कि हर मंडल में सबसे अधिक सदस्य बनाने वाले तीन सदस्यों को सम्मानित किया जाएगा। पूर्व अध्यक्ष गंगा सागर दुबे व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र पांडेय ने संगठन पर जोर दिया। इस दौरान पार्टी के जिलाध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि सदस्यता अभियान एक नवंबर से चल रहा है। जिले में एक लाख चौरासी हजार सदस्य बन चुके हैं। अभियान अभी जारी है। इस अवसर पर रत्नाकर मिश्र,दिवाकर मिश्रा, रायचंद्र दुबे, आशुकांत चुनाहे, विकेश्वर प्रताप सिंह, विद्याधर तिवारी, रामचंद्र सोनकर, रामनारायण बिंद, मनीराम कोल, निर्मला आनंद आदि थे।