सत्य-अहिंसा के पुजारी थे गांधीजी
मीरजापुर: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जगह-जगह गोष्ठी आयोजित कर महात्मा गांधी की पुण्यतिथि क
मीरजापुर: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जगह-जगह गोष्ठी आयोजित कर महात्मा गांधी की पुण्यतिथि को अहिंसा दिवस के रूप में मनाया। कहा कि वे सत्य व अहिंसा के पुजारी थे।
कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने पेंहटी चौराहे पर उनके चित्र पर माल्यार्पण करके श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गांधीजी ने सत्य-अहिंसा का रास्ता अख्तियार करके देश को आजाद कराने में अहम भूमिका निभाई। आज के दिन बिरला मंदिर में पूजा करते समय एक सिरफिरे ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। उनकी सांस हे राम की ध्वनि में विलीन हो गई। इस मौके पर अमिताभ पाण्डेय, डा. जुनैद अंसारी, अंकित अग्रहरि, दिलीप जायसवाल, नंहे आदि लोगों ने संबोधित किया। इसी तरह शहीद उद्यान पार्क में शहर कांग्रेस कमेटी के नेताओं ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके कृतित्व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर अर्चना चौबे, जितेंद्र नाथ चौबे, राजन निषाद, राजेंद्र विश्वकर्मा, अंकित अग्रहरि आदि नेताओं ने संबाधित किया। नेहरू युवा केंद्र के कार्यकर्ताओं ने गांधी जी की पूण्य तिथि मनाई। इस अवसर पर अतुल चौधरी, शिवम, शाहिद अली, प्रिंस आदि लोगों ने संबोधित किया।
महात्मा गांधी के बताए रास्ते पर चलने की ली शपथ
अदलहाट (मीरजापुर) : विद्या संस्कार पब्लिक स्कूल कौड़िया कला में शुक्रवार को शिक्षकों एवं छात्रों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उनके चित्र के समक्ष कैंडिल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर विद्यालय के डायरेक्टर डॉ. नागेंद्र प्रसाद द्विवेदी ने कहा कि सत्य और अहिंसा के पथ पर चलकर देश को आजादी दिलाने वाले राष्ट्रपिता के बताए गए मार्ग पर हम सब चलकर ही देश के विकास में भागीदार बन सकते हैं। इस अवसर पर छात्रों ने महात्मा गांधी के बताए रास्ते पर चलने की शपथ ली। प्रधानाचार्य बीएस शर्मा, श्रीमती अंजली, विनीता, नेहा, सविता आदि उपस्थित रहीं।