असहायों की मदद सबसे बड़ी सेवा
मीरजापुर: पुलिस उपमहानिरीक्षक एमडी कर्णधार ने कहा कि मानवता से बढ़कर कोई सेवा नहीं होती। वह रविवार क
By Edited By: Published: Sun, 21 Dec 2014 10:28 PM (IST)Updated: Sun, 21 Dec 2014 10:28 PM (IST)
मीरजापुर: पुलिस उपमहानिरीक्षक एमडी कर्णधार ने कहा कि मानवता से बढ़कर कोई सेवा नहीं होती। वह रविवार को मुंहकुचवां स्थित एक स्टोरेज में कंबल वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होकर संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कंबल वितरण के लिए नीलम देवी चैरिटेबुल ट्रस्ट व उप्र उद्योग व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों को बधाई दी। कहा कि ऐसी सेवा के लिए स्वयंसेवी संगठनों को आगे आना चाहिए। पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह यादव ने कहा कि इस कड़ाके की ठंड में असहायों गरीबों की सेवा करना सबसे पुनीत का कार्य है। इस अवसर पर अध्यक्ष कैलाश नाथ द्विवेदी, शत्रुघन केशरी, शैलेंद्र अग्रहरि, राहुल बरनवाल, संजय सिंह गहरवार, विनोद शंकर पाण्डेय आदि लोग उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें