जगत में झूठी देखी प्रीत, रे मन राम से कर प्रीत
मीरजापुर: रतनगंज स्थित गुरुद्वारा श्रीगुरु सिंह सभा में सोमवार को श्री गुरु तेगबहादुर का शहीदी पर्व
मीरजापुर: रतनगंज स्थित गुरुद्वारा श्रीगुरु सिंह सभा में सोमवार को श्री गुरु तेगबहादुर का शहीदी पर्व मनाया गया। जहां हजूरी रागी जत्था ज्ञानी परमजीत सिंह के जत्थे ने जगत में झूठी देखी प्रीत, रे मन राम से कर प्रीत जैसे भजन व सबद कीर्तन कर उपस्थित लोगों के मन के अंधकार को दूर करने का प्रयास किया। इसके पूर्व शनिवार से चल रहे अखंड पाठ साहिब का भी समापन किया गया। स्त्री सत्संग ने भी कीर्तन किया। सिंह सभा के अध्यक्ष गुरमिंदर सिंह सरना ने गुरुजी की शहादत पर प्रकाश डाला। संचालन सिंह सभा के सचिव सुरजीत सिंह मोंगा ने किया। दीवान की समाप्ति के बाद अरदास व प्रसाद वितरण हुआ। लंगर का वितरण किया गया जिसमें उपस्थित सभी धर्मो के लोगों ने प्रसाद छका। इस अवसर पर अमरीक सिंह, करमजीत सिंह सरना, जसवीर सिंह मोंगा, अवनीत सिंह सरना, दलजीत सिंह मोंगा, बलबीर सिंह सरना, चंद्रमोहन वासन, राजसिंह मल्होत्रा, हरवंश सिंह विज आदि उपस्थित थे।