तालाब में मिला अज्ञात युवक का शव
राजगढ़(मीरजापुर): मड़िहान थाना क्षेत्र के पचोखरा स्कूल के पास स्थित पोखरे में रविवार को एक अज्ञात युव
By Edited By: Published: Sun, 19 Oct 2014 08:34 PM (IST)Updated: Sun, 19 Oct 2014 08:34 PM (IST)
राजगढ़(मीरजापुर): मड़िहान थाना क्षेत्र के पचोखरा स्कूल के पास स्थित पोखरे में रविवार को एक अज्ञात युवक का शव मिला। इससे गांव में हड़कंप मच गया है। पुलिस उसे विक्षिप्त बता रही है। सुबह ग्रामीण जब शांति निकेतन इंटर कालेज की तरफ गए तो वहां पोखरा में अठ्ठाइस वर्षीय युवक का शव पड़ा दिखलाई दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी के बाहर निकाला। वह पैंट और शर्ट पहने हुए था। थानाध्यक्ष इंद्रभूषण यादव का कहना है युवक विक्षिप्त था और गत कई दिनों से क्षेत्र में टहलते देखा जा रहा था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें